
सेंधवा। डाक बंगला रोड़ सेंधवा स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप मे मनाई गई।जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया की कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके पश्चात तिरंगा चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिभा पर सभी के द्वारा माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सेंधवा विधानसभा क्षेत्र विधायक मोंटू सोलंकी ने बताया की आधुनिक भारत के निर्माता एवं संचार क्रांति के जनक राजीव गाँधी के प्रयासो के कारण ही आज हमारे हाथो मे मोबाइल और कंप्यूटर है और उनकी दूरगामी सोच और प्रयासो से ही भारत प्रगती की ओर अग्रसर हुआ है। प्रदेश सचिव ग्यरसीलाल रावत ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया अटल जी ने अपनी किताब मे लिखा है की राजीव गाँधी ने योजना के तहत उन्हे अमेरिका भेज उनकी किडनी संक्रमण का इलाज करवाया था। राजीव गांधी ने देश में संचार और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। आज देश संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहा है, वह उनकी देन है। महिला कांगेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार ने कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार राजीव गांधी अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है। राजीव ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे ने कहा राजीव गांधी पेशे से पायलट थे और राजनीति में इनकी कोई रूचि नहीं थी। 1980 में भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद राजीव 1982 में राजनीति में उतर आये।
आज ही के दिन 21 मई 1991 को एक आत्मघाती हमले में इनकी मृत्यु हो गई। मां इंदिरा की मौत के बाद राजीव देश के सातवें प्रधानमंत्री बने। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती हमले में इनकी मृत्यु हो गई। राजीव गांधी के पास देश को आगे ले जाने का विजन था राजीव गाँधी ने ही महिलाओ के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाये थे। देश के युवाओ को देश का उज्वल भविष्य बता कर उन्हे १८ वर्ष की उम्र मे वोट देने का अधिकार दिया। गाव के विकास के लिए पंचायती राज लागू किया। आज जो हमारे हाथो मे मोबाइल है ये भी उन्ही के देंन है वे भारत मे कंप्यूटर और संचार क्रांति लाने वाले दुरदर्शि नेता थे। जनपद उपाध्यक्ष सीताराम बरडे ने भी अपने संबोधन में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं कृषि के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा द्वारा किया। कार्यक्रम में पार्षद वली शेख, पार्षद कय्यूम पेंटर,प्रशांत सेन,संजय गुप्ता, संतबीर भाटिया,किशन शर्मा,निजाम खान,तरुण नादेकर,जुलु अप्पा,मुन्ना शेख नल,इशरत पठान,शिवकुमारी यादव,सुरेश तेलंगू,समीर पटेल,फिरोज खान,वेरसिंग,परसराम सेनानी,संजय भादले,रामदास बरडे आदि अन्य शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



