मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। पूर्व नपा उपाध्यक्ष को मातृ शोक

सेंधवा। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष छोटू चौधरी की माता और नपा की पूर्व पार्षद गुलाब बाई ओंकार चौधरी (92) का रविवार को दोपहर में निधन हो गया। वे पूर्व नपा उपाध्यक्ष, भाजपा पार्षद, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष छोटू चौधरी की माताजी थी। सोमवार को सेंधवा के मुक्तिधाम पर सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। छोटू चौधरी को मातृ शोक से भाजपा परिवार में शोक की लहर छा गई। चौधरी के निधन पर अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, अरुण चौधरी, राहुल पवार, बद्रीप्रसाद शर्मा, अनिल वाघ ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button