मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में 12 दिवसीय मेले का नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, हर साल महाशिवरात्रि पर होता है आयोजन

सेंधवा। शहर में महाशिवरात्रि पर नगर पालिका ने किला परिसर में 12 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगी दुकानें और झूले का निरीक्षण भी किया।

महाशिवरात्रि पर हर साल नगर पालिका मेले का आयोजन कराती है। इस साल 19 मार्च तक मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के शुभारंभ पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा नगर में मनोरंजन के साधन सीमित है। इसलिए इस तरह के मेले का आयोजन किया गया है।
यह मेला सभी वर्ग के लोगों के लिए आनंद और मनोरंजन के लिए रहेगा। मेला तीन जोन में रखा गया है। फूड जोन में खान पान की दुकानें, दूसरे जोन में शापिंग की दुकानें और तीसरे जोन मनोरंजन के झूले लगाए गए हैं। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा की मेले का आयोजन कर प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

मेले में परिवार और बच्चों के कुछ सुकून के पल बिताए जा सकते है। वर्तमान में मेले के लिए जगह की कमी है। इस वजह से कुछ दुकानें व आधुनिक झूले नही लग पाते है। पार्षद छोटू चौधरी ने कहा मेले में सुरक्षा की दृष्टि से अलग स्थानों सहित झूलो और मार्गों पर निगरानी रखने के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मेले में पुलिस सहायता केंद्र बनाकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा की पहले यह मेला जनपद पंचायत संचालित करती थी। बाद में जनपद पंचायत ने मेले का आयोजन बंद कर दिया था। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया। आभार नगर पालिका सीएमओ मधु चौधरी ने व्यक्त किया।
इस दौरान पार्षद गणेश राठौड़,कमल पाटिल,अनिता धामोने,लक्ष्मी शर्मा,कांता बाई यादव, निलेश यादव,कालू सांवले, विक्की वर्मा,सचिन शर्मा,शकील मंसूरी, दयानंद पाटीदार,सचिन अलूने,मोहन धामोन,अशोक वर्मा,संतोष वर्मा आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button