मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। जहां नारी को सम्मान मिलेगा वहां समाज आगे बढ़ेगा- लक्ष्मी शर्मा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया कार्यक्रम

सेंधवा। जहां नारी को सम्मान मिलेगा वहां समाज आगे बढ़ेगा। हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है। उक्त बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने कही। आगे उन्होंने कहा की आज के समय मे महिलाएं सशक्त है। चाहे घर में काम करती हो या फिर बाहर। चाहे अधिकारी हो या फिर बच्चो की माँ। एक बेटी, पत्नी, बहन और माँ के रूप में महिलाएं मजबूत है और वे हर स्थिति में मजबूती के साथ काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकारों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य कई योजनाएं जैसे-लाडली बहना योजना, सीएम विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, कन्यादान विवाह योजना, महिला समृद्धि योजना के अलावा अनेक योजनाएं चला कर महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। साथ ही माता बहनो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई गई है।

नपाध्यक्ष ने कहा- महिलाएं देश की सेवा में भी अग्रणी है
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि महिला दिवस हमेशा मनाना चाहिए और आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है तथा देश की सेवा में भी अग्रणी है। जिला आईटी प्रभारी प्रिया पंवार ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देश पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंधवा मण्डल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्र से स्वसहायता समूह की बहने, ब्रम्हकुमारी की दीदियों, शासकीय अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स स्टॉफ के अलावा सभी समाज की प्रमुख महिलाओं सहित 300 से अधिक माता बहनो को सम्मानित किया गया।
4a45789c 413f 4bc8 b963 2b935525fcce

इनका हुआ सम्मान-
कार्यक्रम के दौरान मरणोपरांत अपनी देह व आँखे दान करने वाली अंकिता ओक, दुर्गा गुप्ता, अनुराधा शर्मा, मेघा एकडी सहित आदि महिलाओं को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रम्हकुमारी की दीदियों, देहदान करने वाली माता बहनो एवं स्वसहायता समूह की अनेक बहनो ने अपने संस्मरण सुनाए साथ ही महिलाओं द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्याे पर एक डाक्युमेंट्री फिल्म भी एलईडी पर दिखाई गई।

यह रहे मौजूद-
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस. वीरास्वामी, राजपुर नप अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वंदना राठौड़ आदि मंचासीन रहे।
इसके अलावा जिला आईटी सेल प्रभारी प्रिया पंवार, जिला महामंत्री कविता भट्ट, जिला उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, सेंधवा मण्डल अध्यक्ष रानी सिन्धे के साथ सभी मण्डल की अध्यक्ष व महामन्त्री उपस्थित रही।
75262dd4 059d 44b4 a1f3 4b14e468b083

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!