भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

भोपाल। मध्यप्रदेश में जून की शुरुआत के साथ ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भी राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रतलाम सहित कुल 27 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।बुधवार को भोपाल, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, राजगढ़, सागर, सतना, धार सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। दमोह में करीब 1.25 इंच बारिश हुई। सामान्यतः जून के पहले सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन इस बार तापमान में गिरावट और बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

आंधी की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, विदिशा, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, मंदसौर, नीमच और पांढुर्णा में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

तापमान में राहत, अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे
बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में दिन का तापमान 33 डिग्री, इंदौर में 32.3 डिग्री, ग्वालियर में 36.4 डिग्री, उज्जैन में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 36.7 डिग्री रहा। सिर्फ नौगांव में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंचा। पचमढ़ी में सबसे कम 29.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मानसून की एंट्री 10 जून के बाद संभव
वर्तमान में मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में स्थिर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके अगले चरण की प्रगति में देरी हो रही है। अनुमान है कि मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक 10 जून के बाद ही संभव होगी। तब तक प्री-मानसून गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button