मध्यप्रदेश में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: दो दिन में सागर रेंज के IG बदले, आठ अफसरों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में अहम फेरबदल करते हुए सागर रेंज के आईजी पद पर दो दिन में दूसरी बार बदलाव किया है। बुधवार रात जारी आदेश में आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को आईजी सागर बनाया गया है। साथ ही उन्हें नेशनल पुलिस अकादमी (JNPA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब 1 जून को चंद्रशेखर सोलंकी को सागर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया था, लेकिन बुधवार देर रात उनका तबादला आदेश रद्द कर दिया गया।
राजगढ़ और बालाघाट को मिले नए एसपी
राजगढ़ जिले में अमित तोलानी को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे पहले जावरा (रतलाम) में 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी पद पर थे। वहीं, राजगढ़ के पूर्व एसपी आदित्य मिश्रा को बालाघाट का एसपी बनाया गया है।
इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
सुनील कुमार पांडे, जो मुख्यालय में डीआईजी (प्रबंध) के पद पर थे, अब डीआईजी सागर बनाए गए हैं।
डी कल्याण चक्रवर्ती को मुख्यालय से डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज भेजा गया है।
बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को भोपाल में 25वीं विसबल वाहिनी का सेनानी बनाया गया है।
एएसपी जबलपुर सोनाली दुबे को एआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।
🔹 कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
सरकार ने कटनी एसपी अभिजीत रंजन, दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार, चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी कुमार सौरभ को पद से हटा दिया है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इन तबादलों की पुष्टि की है।


