
खंडवा। मुश्ताक मंसूरी। जमीन विवाद मे महिला को जहर पिलाकर हत्या करने वाले दो फरार आरोपियों को जावर पुलिस ने शुक्रवार खेत से पकडा है।
पुलिस ने बताया कि 30 अक्टुबर को अशफाक उम्र 29 साल निवासी ग्राम मुँदवाडा को खेत के रास्ते की बात पर से आरोपी शेख रफीक पिता शेख सफी (मृतिका के बडे पापा), शेख अमजद पिता शेख रफीक ( मृतिका का चचेरा भाई), . शेख फिरोज पिता शेख रफीक (मृतिका का चचेरा भाई) ने मिलकर तबस्सुम पति असफाक को जान से मारने की नियत से हाथ पैर पकड़ कर जबरजस्ती अज्ञात कीटनाशक दवा पिला दी थी। जिसमे महिला को जिला अस्पताल भर्ती किया था। उसके बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतिका ने मरने से पूर्ण बयान दर्ज करवा दिए थे। जिस पर आरोपीगण के विरुद्ध 6 नवंबर को थाना जावर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से आरोपीगण अपने निवास स्थान से फरार हो गये थे।
एसपी ने लिया गंभीरता से –
मामला महिला से जुड़ा होने पर एसपी मनोज कुमार राय ने गंभीरता दिखाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में फरार आरोपीगण की तलाश मे टीम गठित की। टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसमे मुखबरी से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने
एक खेत में दबिश देकर आरोपियों गिरफ्तार किया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से जिला जेल खंडवा में दाखिल किया गया है। पुलिस अन्य एक फरार आरोपी शेख रफीक पिता शेख सफी की तलाश कर रही है।
सराहनीय भूमिका – आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी गंगाप्रसाद वर्मा, उप निरी राजेन्द्र राठौर, सहा उप निरी रणजीत सिंह राजपूत, आरक्षक राजेश पवार, आरक्षक नितिन पिंगले, आरक्षक सुरेश वास्कले की सराहनीय भूमिका रही।