मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भगवान परशुराम का पूजन कर मतदान का संकल्प लिया

श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया

सेंधवा। रमन बोरखड़े। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज सेंधवा द्वारा शुक्रवार को श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। सोनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव द्वारा भगवान परशुराम के चित्र का पूजन व माल्यार्पण कर आरती की गई। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव का श्री गौड मालवीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अजय जोशी तथा महिला संगठन की अध्यक्ष रंजना व्यास द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी का स्वागत उपाध्यक्ष अंतिम रावल व पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी का स्वागत संजय दुबे व विनोद व्यास ने किया। वहीं दीपक शर्मा का स्वागत श्रीष दुबे ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव को समाज के प्रमोद व्यास ने श्री फल दिया।

स्वागत के बाद सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। संचालन पीयूष दुबे ने किया। आभार गिरीश त्रिवेदी ने व्यक्त किया। समाज के सभी वरिष्ठ सुदामा तिवारी, दिनेश व्यास, नवीन व्यास, अशोक मंडलोई, किशोर जोशी सहित सभी समाजजन व उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 05 10 at 20.39.58 3d6a0109

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!