मुख्य खबरे

बुरहानपुर में विदेशी मेहमान, ऐतिहासिक शहर में फ्रांस और इटली से 20 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

बुरहानपुर। गणेश दुनगे। ठंड का मौसम शुरु होने के साथ जिले में विदेशी मेहमानों का आने का सिलसिला शुरु हो गया है। ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में फ्रांस और इटली से 20 से ज्यादा पर्यटक बुरहानपुर पहुंचे। पर्यटकों ने शाही किला परिसर के साथ कई जगहों का भ्रमण किया और इसे खुब सराीा भी।
पर्यटन की दृष्टि से बुरहानपुर में काफी संभावनाएं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण कई पर्यटन स्थलों तक पर्यटक पहुंच नहीं पाते है। शहर में सबसे ज्यादा पर्यटक ठंड के मौसम में आते है। ठंड की शुरुआत के साथ इनके आने का सिलसिला शुरु हो गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार विदेशी पर्यटक बुरहानपुर में नजर आ रहे है। सोमवार को फ्रांस और इटली से दो पर्यटकों के दल बुरहानपुर आए। इन्होंने शाही किलो परिसर का भ्रमण किया और यहां घुमकर कलाकृतियो के फोटो भी लिए। पर्यटन स्थल पर घुमकर इसकी तारीफ भी की। जिले में आने वाले ज्यादातर पर्यटक शाही किला, असीरगढ़, बड़ा गुरुद्वारा, जामा मस्जिद, दरगाह ए हकीमी, कुंडी भंडारा जैसे स्थलों पर जाना ज्यादा पसंद करते है।

cd9c3fca a4a1 4a12 92dd 93874ffa9f42

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!