मुख्य खबरेसेंधवा

बालसमुद पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन पकडा, 18 गोवंश छुडाए, दो गिरफ्तार

सेंधवा। थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन करते तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 18 गौवंश कीमती 5 लाख रूपये के जब्त किए गए। वहीं 15 लाख रुपए का वाहन कुल 20 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 89/2024 धारा 4,6,9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज किया।
नागलवाडी थाना क्षेत्र के बालसमुद चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर आरटीओ चेकपोस्ट बालसमुद पर वाहनों की चेकिंग करते हुए एक आईसर वाहन क्रमांक यूपी 43 बीटी 2410 में अवैध रूप से गोवंश पकडा गया। वाहन में 18 नग गाय को निर्दयता एवं क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरी हुई थी। चौकी प्रभारी चौहान ने बताया कि वाहन से दो आरोपियों गुफरान अली पिता मोहम्मद जाफर सिद्दीकी निवासी फैजाबाद जिला अहमदनगर व ज्ञानदेव उर्फ न्यानदेव पिता नामदेव गवाने उम्र 40 वर्ष निवासी अडगांव तालुका राहता जिला अहमदनगर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।

विशेष भूमिका-
थाना प्रभारी नागलवाड़ी वीरबहादुर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी बालसमुद, आरक्षक 424 अरुण राठौर, आरक्षक 544 जालम बारिया की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!