बड़वाह। 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में ही लगाई फांसी…चार साल पहले किया था प्रेम विवाह…

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर के दशहरा मैदान क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह की हैं। मृतिका का नाम ईशा पति विकास चौहान (22) हैं।
घटना के बाद परिजनों की मदद से शव को शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती का चार साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत एवं थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने मौके का निरीक्षण किया।
जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से जानकारी जुटाई। मृतका के पति विकास ने बताया कि वह रात को दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में गया था। रात को करीब 2 बजे घर आकर सो गया।
सुबह जब उठा तो देखा कि उसकी पत्नी ने छत की बल्ली पर चुन्नी की मदद से फांसी लगा रखी थी। जिसके उसे फंदे से उतार कर शासकीय अस्पताल लाए हैं। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



