खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। 202 किसानों के खातों में आएंगे चना उपज के 4 करोड़ 29 लाख 35 हजार रुपए….विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी समस्या…मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ निराकरण…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह ब्लॉक के सनावद शहर की कृषि उपज मंडी में व्यापारी द्वारा की गई धोखाधड़ी के बाद से पीड़ित किसान लगातार अपनी राशि के लिए प्रयासरत थे। इसे लेकर आंदोलन, भूख हड़ताल, अनशन सहित जिला मुख्यालय तक गुहार लगाई थी। आखिरकार करोड़ों की ठगी के शिकार पीड़ित किसानों का संघर्ष व विधायक सचिन बिरला के प्रयास रंग लाए। किसानों को उनकी पूरी राशि का भुगतान मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया। इसे लेकर शनिवार शाम को विधायक ने मंडी कार्यालय में किसानों के साथ किसान संगठनों की बैठक लेकर इस संबंध में जानकारी दी। विधायक बिरला ने किसानों को बताया कि ठगी से पीड़ित सभी 202 किसानों को उनकी चना उपज की 4 करोड़ 29 लाख 35 हजार रुपए का भुगतान सोमवार से शुरू हो जाएगा। विधायक की इस घोषणा के साथ ही मंडी प्रांगण मौजूद किसानों की करतल ध्वनि से गूंज उठा। किसानों ने हर्ष जताते हुए भगवान बलराम के जयकारे लगाए। विधायक ने बताया रविवार को अवकाश के बावजूद भी मंडी कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारियों के साथ तहसीलदार भी किसानों के बैंक खाते का सत्यापन करेंगे। साथ ही आधार कार्ड व ऋण पुस्तिका की प्रति की जांच करेंगे। इसके बाद सोमवार से किसानों के खाते में राशि डाली जाएगी। पीड़ित किसानों के साथ विधायक ने राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी के प्रयासों पर हर्ष जताया।

IMG 20240713 WA0072

मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी समस्या—- सनावद कृषि उपज मंडी में करोड़ों की ठगी के शिकार किसानों की समस्या को लेकर विधायक सचिन बिरला ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें किसानों की कठिनाइयों से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को किसानों की पूरी राशि शासन को ओर से जारी करने के निर्देश थे। जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पहले कृषि उपज मंडी सनावद में अनिल मालाकार नामक व्यापारी 200 से अधिक किसानों से करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपए का चना खरीदकर फरार हो गया था। इस कारण पीड़ित किसान तनाव व चिंता में थे। विभिन्न किसान संगठनों ने भी पीड़ित किसानों के साथ लगातार धरना, प्रदर्शन व आंदोलन किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!