खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सीएम राइज कन्या स्कूल में ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के तहत हुआ आयोजन…

कपिल वर्मा बड़वाह। सीएम राइज कन्या स्कूल में ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं को उनके अधिकारों कानूनों की जानकारी विस्तार से दी गई। बुधवार को सम्पन्न हुए कार्यक्रम में एसडीओपी अर्चना रावत,थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंगला ठाकुर,बीआरसी मेवाराम बर्मन, यतीन्द्र जोशी भी शामिल हुए।

IMG 20241204 23131386

इस दौरान एसडीओपी अर्चना रावत ने अधिकारों कानूनों एवं करियर के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गुड टच बेड टच, महिला हेल्पलाइन नंबर 100, 1090, 1930, 1098 के बारे में उपयोगिता बताई।

इस दौरान छात्राओं ने एसडीओपी से पूछा की हमे पुलिस अधिकारी बनने के लिए क्या करना पड़ेगा ? इस पर एसडीओपी ने सबका संतुष्टि से उत्तर दिया और छात्राओ का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मन में लक्ष्य रख लो,मंजिल प्राप्ति में आसानी होगी।

IMG 20241204 23130470

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने पुलिस द्वारा संचालित ऊर्जा डेस्क के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि यह डेस्क विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए कार्यरत है। ऊर्जा डेस्क में केवल महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं, जो महिलाओं की शिकायतों को सुनने और त्वरित कार्रवाई करने में मदद करती हैं। आपको कुछ भी समस्या हो तो थाने में सुचना दे।

इस दौरान महाविधालय प्राचार्य व संस्था प्राचार्य ने भी संबोधित किया। केआर वर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को अंजूम शेख ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की रक्षा करने के लिए अपने हाथ पैर का उपयोग कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन डीएस चौहान ने किया।

IMG 20241204 23120824

इस दौरान नवीन मिश्रा, जितेन्द्र चोरे,सीमा भार्गव, राकेश शर्मा, रितुश्री सिंह पवार, रीती बाला शर्मा, विनिना मुकेश सहित स्टाफ मोजूद था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button