बड़वाह। शहर से लगे मोदरी झरने पर नहाना एवं पार्टी करने पर लगाया प्रतिबंध, वन विभाग ने सुचेक बोर्ड लगा कर किया सूचित,

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर से करीब 9 किमी दूर सिद्धवरकूट रोड़ पर स्थित मोदरी झरना से गुजरने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़वाह–सिद्धवरकूट मार्ग पर मौजूद इस झरने को सड़क से भी आसानी से देखा जा सकता है। खास तौर पर अवकाश के दिनों में इस झरने का लुत्फ उठाने के लिए युवा पहुंचते हैं। बारिश के बावजूद भी काफी देर तक युवा आनंद लेने इस झरने पर नहाने एवं इसका लुफ्त उठाने पहुंचते हैं।
झरने का पहुंच मार्ग कीचड़ में तब्दील होने के कारण फिसलन भरा हो गया था। यही कारण है कि कई परिवार भी इस सड़क से ही इस झरने का निहारते नजर आए। लेकिन अब वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए। झरने पर नहाना, खाना बनाना, आग जलाना, नशीले पदार्थ का सेवन करने का सूचक बोर्ड लगा दिया हैं।
रेंजर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की आए दिन शिकायत आती थी, की यहाँ पर कुछ आसामजिक तत्व शराब का सेवन एवं अन्य नशा करने पहुंचते हैं। नहाने के दौरान कुछ पर्यटक ऊपर से पानी में छलांग लगाते हैं। जिसमें उन्हें चोटे भी लग सकती हैं। इसी के साथ ऐसे स्थलों पर खाना बनाना, पार्टी एवं पिकनिक स्पॉट पर पूर्ण तरह प्रतिबंध लगा हैं। अगर ऐसा कार्य कोई भी करते पाया जाता हैं। तो इस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।





