बड़वाह। वन विभाग के दूसरे पिंजरे को तोड़ कर भागा तेंदुआ… रालामंडल से बुलाई गई थी टीम…एसडीओ बोले फिर से पिंजरा लगा कर पकड़ा जाएगा तेंदुआ…

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम मर्दाना में बीती रात एक खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ आ गया था। जिसकी सूचना पर गुरुवार सुबह वन विभाग सहित राला मंडल की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को वन विभाग टीम द्वारा राला मंडल के पिंजरे में भेजने करने के दौरान तेंदुए ने पिंजरा तोड़ कर वह दूसरे खेत मे भाग निकला।जिससे मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई। विदित रहे कि पिछले कई महीनों से ग्राम के ग्रामीण तेंदुए से परेशान थे। तेंदुएं के डर से लोग खेतों में भी नहीं जा पा रहे थे। जिसकी कई बार वन विभाग को सूचना दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग के रेंजर राजेंद्र सिंह चौहान ने टीम के साथ पहुंचकर ग्राम में तीन अलग अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। जिसमें किसान राम लोकेश मंडलोई के खेत में रखे पिंजरे में तेंदुआ बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि में आ गया।

सुबह वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तब तक तेंदुए ने पिंजरे की दो पट्टीयों को अपने बल से तोड़ दिया था। जिसके बाद रालामंडल की टीम द्वारा एक पिंजरे से दूसरे पिंजरे में डाल दिया गया। इस दौरान वह पिंजरे की जाली को तोड़ कर भाग निकला। एसडीओ विजय गुप्ता ने बताया की कुछ दिन पहले गांव में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था। जिसको लेकर गांव वाले भय में थे। जिसको पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए गए थे। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए रालामंडल से टीम भी बुलाई गई थी। लेकिन उससे पहले ही वह पिंजरे में आ गया था। तेंदुए ने पिंजरे में लगे दो सरिए को तोड़ दिया। जिससे लगा की वह उसमे से कही भाग न जाए इसके लिए उसे एक ओर पिंजरा लगाया गया और उसमे डाला गया। लेकिन वह दूसरे पिंजरे में आ कर उसे तोड़ कर वहा से भाग निकला। जल्द ही उसे हमारे द्वारा पकड़ा जाएगा।