खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। रावत पलासिया के युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या…गांव में कुछ दिन पहले ही रहने आया था युवक….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रावत पलासिया के युवक बल्लू पिता शंकर (27) ने जंगल में जा कर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ बच्चों ने जब यह देखा तो उसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Screenshot 2024 06 21 19 06 01 88 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

पंचनामा बनाकर शव को बड़वाह के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। मृतक के मामा मगन वास्कले ने बताया की बल्लू अविवाहित था। वह कभी अपने भाईयो के साथ तो कभी अकेला रहता था। पिछले कई दिनों से वह गुजरात में रहकर नौकरी कर रहा था। थोड़े दिन पहले ही रावत पलासिया आया था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। एक साल पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। गुरुवार रात में भी वह घर से बैग उठाकर निकल गया। सभी को लगा की वह गुजरात काम के लिए जा रहा है। अगले दिन सुबह गांव के बच्चों ने उसे शिकारी गांव के पास देखा तो यह बात गांव वालो को बताई। जिसके बाद परिजनों ने बल्लू के आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी। दोपहर 12.30 बजे शव पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Screenshot 2024 06 21 19 06 20 79 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!