बड़वाह। मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने निकाली गैर…हुई विभिन्न प्रतियोगिता…

कपिल वर्मा बड़वाह। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत शनिवार को महिला मंडल ने नागेश्वर से रंगारंग गैर निकाली गई।
जो नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। शाम 5 बजे नागेश्वर मन्दिर में समाज की सभी महिलाए एकत्रित हुई। जिसके बाद सभी गैर के रूप में सभी महिलाए एकत्र होकर परिसर से निकली। इस दौरान मारवाड़ी वेशभूषा में सजी धजी महिलाएं इस गेर में सम्मिलित हुई।
बैंड पर बज रही धुनों पर समाज की महिलाए एवं युवतियां जमकर थिरकी। गैर नागेश्वर मंदिर से झंडा चौक, एमजी रोड़, आनंदेश्वर मन्दिर पहुंची, यहां सभी ने भगवान के दर्शन किए। जहां गैर यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर देरानी-देठानी, माँ-बेटी, फैंसी ड्रेस, विजोरा सहित विभिन्न प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई।
इस दौरान समाज मारवाड़ी समाज महिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष किरण जोशी, आरती डालुका,प्रीति डालुका, प्रीति शर्मा, रितु शर्मा, संगीता डालुका, ममता पंडया, गीता शर्मा, नीता शर्मा, मंगला जोशी एवं समाज की बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही। यहां सभी के लिए स्वल्पाहार का आयोजन भी रखा गया।