खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। महिला कांग्रेस ने भोपाल पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह ब्लॉक की सनावद शहर की मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में भोपाल में नारी न्याय आंदोलन में निमाड़ क्षेत्र से प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनिता भागचंद जैन, नपाध्यक्ष सुनीता बिर्ला और आरती पाटील ने भाग लिया और प्रदेश सरकार से नारी सुरक्षा के लिए सशक्त कानून बनाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मप्र महिला कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश के विभिन्न नगरों और ग्रामों से बड़ी संख्या में महिलाएं भोपाल पहुंची थीं। महिला प्रदर्शनकारियों ने जवाहर भवन रोशनपुरा से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मप्र में नारी सुरक्षा को लेकर संसद में पारित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने, देश की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के तहत प्रत्येक गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख रुपए या साढ़े आठ हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाते हुए सामाजिक न्याय और सुरक्षा का आधिकार देने की मांग की गई है। महिलाओं की पैदल यात्रा जब राजभवन की तरफ बढ़ रही थी, तब महिला कांग्रेस सदस्यों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस बल ने बेरीकेड्स लगाकर आंदोलनकारी महिलाओं को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन महिलाओं के उत्साह के आगे पुलिस प्रशासन की एक नहीं चली और महिलाओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

IMG 20240829 WA0017

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!