खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। फेब्रिकेशन पोल फैक्ट्री में 8 फिट लंबी निकली मादा अजगर….रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा….

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा रोड़ स्थित नर्मदा फेब्रिकेशन पोल फैक्ट्री में शुक्रवार को करीब 8 फिट लंबी मादा अजगर निकाला हैं। जैसे ही इसकी जानकारी फैक्ट्री संचालक अभिषेक शर्मा को लगी तो तुरंत वाइल्डलाइफ वार्डन टोनी शर्मा को दी गई। जिसके बाद टोनी शर्मा द्वारा अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन रक्षक जय सिंह सोलंकी की निगरानी में जयंती माता के आगे वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। टोनी शर्मा ने बताया की बारिश के समय सांपो एवं अजगर के बिलो में पानी घुस जाता हैं। जिसकी वजह से यह सूखे एवं सुरक्षित स्थानों की तलाश में रहते हैं। यह समय अजगरों एवं अन्य जीव जन्तु के मेटिंग का चल रहा हैं। यह जीव अपने खाने की तलाश में रहवासी क्षेत्रों में भी आ जाते हैं। साथ ही बताया की ऐसे अजगर पक्षी, कुत्ते, सुअर जैसे जानवरों को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं।

IMG 20240823 154328

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!