खंडवाखरगोनधारमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। नपा कर्मचारियों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…

कपिल वर्मा बड़वाह। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नगर पालिका परिषद बड़वाह कर्मचारी संघ के आव्हान पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बड़वाह अध्यक्ष के नाम 5 सूत्रीय मांगों का एक नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं सीएमओ कुशलसिंह डुडवे को ज्ञापन को सौंपा गया। जिसमे ज्ञापन का वाचन अमजद खान मनीष शर्मा करते हुए बताया कि वर्षों से स्थाई विनियमित/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान आकर्षित करने एवं कर्मचारियों की लंबित मूलभूत समस्याओं के निराकरण करने की मांग की।नगर पालिका परिषद बड़वाह में लगभग 150 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत है, जो विगत10-15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत है।दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विधानसभा निर्वाचन 2018 के पूर्व आवश्वासन दिया गया था कि वर्ष 2016 तक के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को नियमित / विनियमित किया जावेगा।परंतु आज दिनांक तक हम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किये जाने के संबंध में कोई कार्यवाही नही की गई है।तबकि शासन की समस्त योजनाओ को नगर पालिका के कर्मचारियो द्वारा समय-समय पर हितग्राहियो को लाभ दिलवाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। वर्तमान में शासन की महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं जनसेवा अभियान प्रथम एवं द्वितीय चरण में भी नगर पालिका के कर्मचारियो द्वार पूर्ण निष्ठापूर्वक कार्य किया जाकर हितग्राहियों को लाभ प्रदान कराया गया।

IMG20230728160332 01

मूलभूत समस्याओं के निराकरण करने की करी मांग…

पालिका कर्मचारी संघ के अमजद खान मनीष शर्मा ने कहाकि हम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का वेतन बहुत कम है।वेतन कम होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करने में हम समस्त कर्मचारियों को अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।जल्द से जल्द कर्मचारियों की लंबित मूलभूत समस्याओं के निराकरण करने की मांग की।

यह है पाच सूत्री मांगे…

01-समस्त कर्मचारियों को वर्षा काल में कार्य पर उपस्थित होने तथा कार्यों को संपादित करने हेतु रेनकोट उपलब्ध कराये जायें।

2- कोराना काल में जो वेतन वृद्धि लगी थी उसकी ऐरियर राशि का भुगतान किया जायें।

03- कर्मचारियों की भविष्य निधि की राशि जमा कराई जायें।

04- कर्मचारियों का एनपीएस की राशि जमा कराई जायें।05- सेवानिवृत्त कर्मचारी को अवकाश नकदीकरण की राशि में से 50 हजार सेवानिवृत्ति की दिनांक को प्रदाय कर कर्मचारी को विदाई दि जायें।

IMG20230728160142

इस दौरान कर्मचारी संघ अध्यक्ष अमजद अली खान, रमेश हिरवे, दीपेश सिंह शेेेेेखावत, मनीष शर्मा, गोपाल वाघे, दीपक यादव, अजय घुसर, शकील खांन, जयप्रकाश मुदगल, नाजिम खांन, अविनाश जाट, अनिल जायसवाल, दीपक अटोदे के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button