खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। जिला स्तर कौशल प्रदर्शनी स्किल एक्सपो में विद्यालय के दो छात्राओं को मिली सफलता….राज्य स्तर के लिए भोपाल हुई रवाना….

कपिल वर्मा बड़वाह। नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रदर्शनी (skill Expo ) का आयोजन जिला स्तर पर हुआ। जिसमें सीएम राईज शासकीय कन्या उ.मा.वि. बड़वाह को जिला स्तर कौशल प्रदर्शनी स्किल एक्सपो में दो उपलब्धियां हासिल हुई। जिसमें छात्र रितिका कानूनगो ब्यूटी ट्रेड से चार्ट में प्रथम एवं आईटी ट्रेड से वर्किंग मॉडल में छात्र स्वाति कड़ोले ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आईटी विषय की छात्राओं का वर्किंग मॉडल का चयन जिला स्तर पर किया गया, और वह राज्य स्तर के लिए चयनित होकर कौशल प्रदर्शनी स्किल एक्सपो में सम्मिलित होने के लिए गुरुवार को भोपाल के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर जिला व्यावसायिक समन्वयक (DVC), विद्यालय की प्राचार्य हंसा कानूड़े, उप प्राचार्य निर्मल चौधरी, विशाल सिंह चौहान, अनूप अत्रे, डीएस चौहान, अंकित बर्वे, निधि गुप्ता, सतविंदर सिंह भाटिया, नवीन मिश्रा, जितेंद्र चौरे, नागभूषण शर्मा, राधिका बिरला, सुनीता कानूड़े, जूही बर्वे आदि ने छात्राओं को सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

IMG 20241121 WA0040
IMG 20241121 WA0039

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!