खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजन के साथ हुआ भव्य लंगर…

कपिल वर्मा बड़वाह। सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का शुक्रवार को 555 वां प्रकाश पर्व पर हर्षोल्लास के साथ श्री गुरु सिंघ सभा द्वारा गुरुद्वारे धार्मिक आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंघ सभा के प्रधान रविंदर सिंह भाटिया, सचिव मनप्रीत सिंह व सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी महाराज का जन्म 1469 में ननकाना साहेब पाकिस्तान में हुआ था। आज हम उनका 555 वा प्रकाश पर्व मना रहे हैं।

इस उपलक्ष्य में सिक्ख संगत द्वारा 12 दिवसीय आयोजन किए गए। जिसमें आठ दिवसीय प्रभात फेरियों सहित 13 नवंबर शाम को गुरुद्वारे में बाल कवि दरबार सजाया गया व 14 नवंबर को नगर में भव्य नगर कीर्तन चल समारोह निकाला गया।

आयोजन के मुख्य दिवस 15 नवंबर को सुबह श्री अखंड पाठ साहेब का समापन हुआ। पश्चात स्थानीय रागी भाई बुध सिंह व रिक्की सिंह के जत्थे ने संगत को कीर्तन श्रवण करवाया।पश्चात पटियाला से पधारे रागी जसविंदर सिंह जी के जत्थे ने गुरु की महिमा का जास गायन शब्दों व कथा के माध्यम से किया।

इसके पश्चात निशान साहेब की सेवा सरदार प्रद्युमन सिंह के परिवार की तरफ से की गई। दोपहर 12 बजे से गुरु के लंगर का आयोजन प्रारंभ हुआ। जिसमें हजारों गुरु भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की।

IMG 20241115 WA0036

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!