खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वाह। ओंकारेश्वर परियोजना के मुख्य नहर के पंपिंग स्टेशन की जाली में फसा मिला एक अज्ञात महिला का शव…गोताखोरों की मदद से शव को निकाला बाहर…

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित ओंकारेश्वर परियोजना के मुख्य नहर के पंपिंग स्टेशन की जाली में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला हैं। जिसकी सूचना बड़वाह पुलिस को दी गई। जिसके बाद शव को गोताखोर प्रदीप केवट एवं बाबूलाल मंगल की मदद से बाहर निकाला गया।
पानी में शव को अधिक समय तक रहना शव की पहचान नहीं हो पा रही हैं। एएसआई अजेश जायसवाल ने बताया कि नहर के पंपिंग स्टेशन की जाली में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव फसा होने की सूचना पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल के मर्च्यूरी रुम मे रखा गया हैं।
महिला के दाहिने हाथ पर नाम लिखे हुए हैं। शव कुछ दिनों पुराना होने से नाम कुछ स्पष्ट नहीं हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात शव की शिनाख्त में जुट गई हैं।