मध्यप्रदेशमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

बुरहानपुर; नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन, हर्षवर्धन ने भाजपा से दिया इस्तिफा

बुरहानपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे अब बुरहानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव। वे बीजेपी की ओर से अर्चना चिटनिस को टिकट देने से नाराज़ थे। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। बता दें कि हर्षवर्धन ने बुरहानपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को टिकट दिया है। इसके बाद हर्षवर्धन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। और आज भाजपा से इस्तिफा देकर निर्दलिय चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।


हर्षवर्धन ने कहा- मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी को ई-मेल कर दिया है। आज उसकी हार्ड कॉपी भी जिलाध्यक्ष को भेज दी है। सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। साथ ही अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी इस्तीफा देंगे। हर्षवर्धन ने कहा कि अभी बहुत से लोग इस्तीफा देने वाले हैं। 1980 की स्थिति एक बार फिर यहां बनेगी। हर्षवर्धन ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चुनाव लड़ रहा हूं और बहुत अच्छे वोटों से जीत रहा हूं। हमारा पार्टी से न कोई विरोध है न ही कोई लड़ाई है। जनता के आदेश पर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी के फोन आए सभी से एक ही आग्रह किया है कि हो सके तो आशीर्वाद दें। बता दे हर्षवर्धन के बयान के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पाटीदार ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कुछ मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button