मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में मारवाड़ी समाज के गणगौर पर्व का समापन, बहू-बेटियों ने बैंडबाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा निकाली, नम आंखों से दी मां को विदाई

सेंधवा। मंगलवार को अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं बहू बेटी मंडल द्वारा गणगौर पर्व पर बैंडबाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गाे से शोभायात्रा निकाली गई।
अग्रवाल समाज महिला मंडल ने बताया कि सुबह गणगौर का उद्यापन कराया गया। शाम को गणगौर माता का जुलूस निकाला। जिसमें सभी महिलाएं परम्परागत वेशभूषा के साथ तैयार होकर माता के विसर्जन के लिए आई। खूब धूमधाम से माता को मंगल गीत गाकर विदाई दी। विवाहित महिलाओं ने दोहे बोलकर पानी पिलाकर माता को रिझाया और साथ ही समाज की जो नई बियावली लड़कियां श्रेया गोयल, सादगी तायल, शिवानी गर्ग, निशि अग्रवाल, रचना शर्मा, वर्ली शर्मा, साक्षी शर्मा, अनुषा जिंदल, कीर्ति सेन, श्रुति तायल, मोना सेन ने बताया कि 16 दिन की गणगौर पर्व का शुरुआत होली के दूसरे दिन से हुई। गंगोरी तीज पर माता को अंतिम विदाई दी गई। पर्व पर 16 दिन तक खूब धूमधाम से लड़कियां रोज शाम को माता को घूमाने के लिए निकली। समाज की सभी महिलाएं इस पर्व में 16 दिन तक शामिल रही।

d3393391 47ee 4a99 be7d 188e30148af7
माता को हर घर जाकर माता को पानी पिलाया गया। अग्रवाल समाज की अध्यक्ष ज्योत्सना अग्रवाल ने बताया कि आज मंगलवार को अग्रवाल महिला मंडल द्वारा गणगौर का उद्यापन साक्षी मंगल, सिद्धि मंगल, परिधि तायल, स्नेहा गोयल का उद्यापन कराया गया। रास्ते में सुंदरकांड किटी ग्रुप द्वारा बाने का स्वागत किया गया। सत्यनारायण मंदिर पर अग्रवाल समाज द्वारा बाने का स्वागत किया गया। सत्य नारायण मंदिर से जिसमें समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा स्वागत राम मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की अध्यक्ष ज्योत्सना अग्रवाल, सचिन रानी मंगल, उषा तायल, परामर्शदाता किरण तायल, मीना चोमू वाला, सुशील अग्रवाल, निर्मला मंगल, आयुषी गोयल और समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थिति रही।

feb400f9 d12f 4f77 9516 4e2622411d44

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!