मध्यप्रदेशखरगोनराजनीति

बड़वाह। सेवा पखवाड़े को लेकर हुई बैठक….

कपिल वर्मा बड़वाह। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप मनाया जाएगा।

जिसके अंतर्गत अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को लेकर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों की गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई।

जिसमें जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता एवं महामंत्री महेंद्रसिंह अमई ने बताया कि सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आगामी 12 सितंबर शुक्रवार को स्थानीय विवेकानंद विद्या विहार में आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला में मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी,बूथ के अध्यक्ष, मोर्चे व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि एवम् जिला पदाधिकारी अपेक्षित है!

17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर जिला मंत्री दीपक ठाकुर संयोजक, ऐश्वर्य उमड़ेकर एडवोकेट तथा मोनू वर्मा सह संयोजक मनोनीत किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!