.
खरगोनधर्म-ज्योतिषमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। 76 वां विष्णु महायज्ञ….अंतरराष्ट्रीय लोक नर्तक संजय महाजन ने दी प्रस्तुती…बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे आश्रम….

.

कपिल वर्मा बड़वाह। सुन्दर धाम आश्रम में चल रहे 76वे विष्णु महायज्ञ के तहत प्रति सांयकाल धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन हो रहे है। शुक्रवार रात को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक नर्तक संजय महाजन ने अपनी टीम के साथ “नर्मदा अर्चन”नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुती दी। इसमें अमरकंटक से लेकर खम्भात की खाड़ी तक नर्मदा जहां-जहां से भी होकर गुजरती है, उन क्षेत्रों की धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक झलक इस प्रस्तुती में देखने को मिली। संजय महाजन के निर्देशन में 70 से अधिक कलाकारों ने एक घंटे तक लगातार नृत्य नाटिका को मंच पर प्रस्तुत किया। जिसे देख न सिर्फ उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालु बल्कि संत-महंत भी नर्मदा भक्ति से सराबोर हो गए।

IMG 20240615 WA0023

आश्रम प्रमुख महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 बालक दास जी महाराज और व्यवस्थापक महंत श्रीश्री 108 नारायण दास जी महाराज सहित अन्य संतो ने प्रस्तुती की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे गणेश वन्दना के साथ हुई। इस दौरान नृत्य कलाकारों ने मीरा बाई के भजन पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद नृत्य नाटिका “नर्मदा अर्चन”का मंचन शुरू हुआ। जिसमें नर्मदा जी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग, महत्व, पूजन पद्धति, नर्मदा परिक्रमा के सम्बन्ध में नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने प्रस्तुत किया। नृत्य नाटिका की सबसे खास बात यह रही की नर्मदा के उद्गम से लेकर समुद्र में विलीन होने के बीच में जिन-जिन प्रमुख क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, सभ्यता व संस्कृतियों होकर गुजरती है, उनका वर्णन भी इस नृत्य नाटिका में किया गया। लगभग 60 मिनट की इस लगातार प्रस्तुती ने उपस्थित जनों को अपने स्थान पर बांधे रखा। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने पंडाल को अपनी प्रस्तुती से “ब्रजधाम” बना दिया। राधा-कृष्ण के रूप में कलाकारों ने मंच व उपस्थित जनों के साथ ब्रज की फूलों वाली होली खेली। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

IMG 20240615 WA0024
IMG 20240615 WA0026
IMG 20240615 WA0027

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!