बड़वानीमुख्य खबरे

अजय यादव बने बड़वानी बीजेपी जिला अध्यक्ष, साल से जनजातीय क्षेत्र में सक्रिय

बड़वानी। रमन बोरखड़े। मध्य प्रदेश भाजपा ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के जुलवानिया गांव के अजय यादव को जिला भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार रात को भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से यह नियुक्ती की गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी और अंतरसिंह आर्य शामिल हैं।
2005 से पार्टी से जुड़े अजय यादव का राजनीतिक अनुभव काफी समृद्ध है। वे 2016 से भाजपा जिला महामंत्री के रूप में कार्यरत थे और 2011 से 2016 तक भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे। 2023 में उन्होंने राजपुर विधानसभा संयोजक और 2024 में लोकसभा चुनाव संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले, 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष और 2007 से 2012 तक कृषि सहकारी समिति जुलवानिया में बैंक डायरेक्टर के पद पर रहे।
9cc95140 9f4c 4bb6 904e f4c5c7af539a

83ef5661 cb43 4261 a08d 2faffccae213

पैदल कावड़ यात्रा से मिली नई पहचान- सामाजिक क्षेत्र में यादव की विशेष पहचान है। श्री राम धर्म जागरण समिति के माध्यम से पिछले 17 सालों से वे सैकड़ों जनजातीय कार्यकर्ताओं के साथ जुलवानिया से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तक पांच दिवसीय पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। उनकी इस सामाजिक सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है।
1329be7b 4bad 4159 a035 5c025f527ca5

8c39fcce e6f9 4800 a47d bedf3d23ac26

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!