
सेंधवा। भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव, हर्षाेल्लास और आजादी से मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में शहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली। एसडीओपी कमलसिंह चौहान, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, बिसेन के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा लगाकर शहर में रैली के रूप में निकले।
रैली व्दारा शहर में घुमकर आमजनों को 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव हर घऱ तिरंगा फहराये जाने का संदेश दिया गया। जिससे लोगों में देश के प्रति प्रेम व स्वाभीमान के साथ जीने का व देशभक्ति कि जनभावना जागृत होगी। ऐसा उद्देश्य लेकर यह रैली निकाली गई। सभी लोगों से अपील की है कि, अपने अपने घरो पर तिरंगा फहराए और आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षाेल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाए। रैली शहर थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंबा बाइक रैली वापस शहर थाने पर जाकर समाप्त हुई। बाइक रैली में देशभक्ति के गीत बज रहे थे।