मुख्य खबरेसेंधवा

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

-राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

सेंधवा। किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़कें, महिलाओं, बालिकाओं से दुराचार, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार मनीष पांडे को ज्ञापन सौंपा गया। इसके पूर्व सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसी भी मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रही है। भाजपा सरकार के राज में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने कहा कि ज्ञापन में बताया कि अन्नदाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। भारी वर्षा से उनकी सोयाबीन, कपास, मक्का, धान आदि फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। साथ ही खाद बीज, दवाईयों आदि का मूल्य दोगुना से भी ज्यादा हो गया है।

04SENDHWA 01

इसके बावजूद भी आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही हैं। जैसे 2011 में सोयाबीन की फसल के दाम 4300/- थे और आज भी यही दाम हैं। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे है और आज भी उनकी फसले एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही हैं। इस प्रकार मध्यप्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियों, शिक्षक विहिन स्कूलों, अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं करना, अस्पतालों में चिकित्सक व अन्य सुविधाओं की कमी, बिजली बिलों में अत्यधिक वृद्धि, खस्ताहाल सड़के व कई इलाकों में सड़क का ना होना, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर बढ़ते दुराचार, आदिवासी और दलित, एव अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया आदि अनेकों स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किय

WhatsApp Image 2024 09 04 at 18.14.32 2c1ce9b0

यह रहे मौजूद-
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक मोटू सोलंकी, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे, पूर्व प्रदेश सचिव हरचरण सिंह भाटीया, प्रदेश महामंत्री व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खर्ते, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, शहर अध्यक्ष इकबाल शाह, जनपद उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, मंडल अध्यक्ष अमित गुर्जर, प्रशांत सेन, विधायक प्रतिनिधि भाईलाल, सुनील नरगावे, शिवकुमारी यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान अरुण ठक्कर, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक ठक्कर, चाचरिया ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मालवीय, संजय गुप्ता, गिरधारी गोयल, पूर्व जनपद अध्यक्ष धरम सिंह आर्य, दिलीप अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, रमेश गर्ग, कल्याण शर्मा, इलमूद्दीन मंसूरी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष किशन शर्मा, संतबीर भाटिया, रवि स्वामी, अमित डुडवे, आशीष ब्राह्मणे, चेतन शर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रिंस शर्मा ने किया। शहर अध्यक्ष इकबाल शाह ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2024 09 04 at 17.35.39 4824a00f

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button