बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर लोगों से कर रहे आह्वान

सेंधवा। 6 दिसंबर से 22 जनवरी तक संस्कृत भारती द्वारा राम रक्षा स्त्रोत का पारायण गौरी शंकर मंदिर में किया जा रहा है। इस पारायण में शामिल अग्रवाल महिला मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित होकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में नगर में दीप रोशनी का आव्हान किया ।
अग्रवाल समाज महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योत्सना अग्रवाल व रानी मंगल ने बताया की अग्रवाल समाज महिला मंडल की पदाधिकारियों ने गौरी शंकर मंदिर पर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर 22 जनवरी को राम लला के अयोध्या में पधारने पर नगर को सज्जा कर राममयी बनाना है । इसके लिए हर घर पर दीप जलाकर रोशनी कर रंगोली से दीपावली बनाना है। नगर के हर मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र पाठ करें वही हर व्यक्ति अयोध्या नहीं जा सकता है वे टीवी पर इसका प्रसारण देख इस अनमोल पल को संजोए। हमारे राम भगवान 500 सालांे से अयोध्या में तम्बू में विराजमान थे वे 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजित होंगे। राम रक्षा स्तोत्र पाठ जिसका संचालन संस्कृत भारती के द्वारा ज्योत्सना अग्रवाल, कमला शर्मा, चेतन गोयल, विमला शर्मा द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे समाज की महिला मंडल संरक्षक किरण तायल, संगीता मित्तल, संगीता तायल, किरण गोयल व अन्य महिलाएं व बच्चे शामिल थे।

IMG 20240108 WA0050

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!