सेंधवा

सेंधवा: बिरसा कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू, 4 अगस्त को धनोरा से निकलेगी पदयात्रा

सेंधवा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले इस वर्ष भी बिरसा कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक मोर्चे के जिलाध्यक्ष डॉ. रैलाश सैनानी हैं। यह पदयात्रा 4 अगस्त 2025 को ग्राम धनोरा के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर गुप्तेश्वर महादेव कमोद तक जाएगी।

यात्रा की सफलता और व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम चाचरिया और धनोरा में बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में संयोजक डॉ. रैलाश सैनानी ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और यात्रा को सफल व भव्य बनाने का आह्वान किया। इन बैठकों में क्षेत्र के युवा साथियों की भी भागीदारी रही, जिन्होंने यात्रा में सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।
बैठक में तय किया गया कि यात्रा के दौरान पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और भोजन की पूरी व्यवस्था रहेगी। साथ ही क्षेत्रीय समाज और ग्रामीणों को भी इस आयोजन से जोड़ा जाएगा। डॉ. सैनानी ने बताया कि बिरसा कांवड़ यात्रा जनजातीय संस्कृति और शिवभक्ति को समर्पित एक विशेष आयोजन है, जिससे समाज में एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। बैठक में युवाओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का भरोसा जताया।

42365a8a db0c 4eb1 b065 df17782a75d3

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!