धारमुख्य खबरे

धार में निकला तिरंगा पैदल मार्च, दिया देशभक्ति का संदेश, पुलिस जिला बल, पैदल मार्च में एसएएफ होमगार्ड बल, महिला पुलिस बल एवं फॉरेस्ट गाड की टुकड़ियां रही शामिल

धार। अमन चौहान। धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान वर्ष 2024 के तहत मंगलवार को तिरंगा पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में पुलिस जिला बल, एसएएफ होमगार्ड बल, महिला पुलिस बल एवं फॉरेस्ट गाड की टुकड़ियां शामिल रही। पैदल मार्च त्रिमूर्ति चौराहे से हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक धार कार्यालय पहंुचा। पैदल मार्च के दौरान सभी टुकड़ियों व पुलिस बैंड दल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा जैसे देशभक्ति धुन की प्रस्तुति दी गई। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस दल को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। तत्पश्चात पुलिस दल शहर के ऐतिहासिक धारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। जहां धर्म स्थान रक्षक मंडल व समिति के सदस्यों द्वारा नवगठित पुलिस बैंड का स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, महामंत्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सचिव ईश्वर सिंह ठाकुर व प्रवक्ता अजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button