धारमुख्य खबरे

धार में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से वार, गोलियां चली, 5 घायल, देखे खूनी संघर्ष का लाइव वीडियो

धार। अमन चौहान। धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम चालनी में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर धारदार हथियारों से वार कर गोलियां चला दी। जिसमें दो पुरुष व तीन महिलाएं चपेट में आ गई। वही एक महिला सेनाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को धार के जिला अस्पताल लाया गया। महिला सेनाबाई को फ़ालिया लगा है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हुई है। बाकी लोगो को बन्दूक के छर्रे लगे है। सभी घायलों का धार के जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं। अमझेरा क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम के बाद सनसनी फैल गई। वही अमझेरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

b65241c2 46d5 4ea3 a440 a55b908c02a4
ed499d22 8592 4e95 bd54 f85dce5dc486

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!