धारमुख्य खबरे

धार ब्रेकिंग; यात्री बस पलटी, 14 यात्री घायल, दो गंभीर

धार। अमन चौहान। झाबुआ से कानवन जा रही यात्री बस कोद व कोटेश्वर के बीच में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोद की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज जारी है। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। वहीं दो को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस के ड्राइवर रमन दाहोदीया ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा हूं। बस में 20-25 सवारी सवार थी। जिसमें 10-14 लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों को गंभीर चोटे आई है।

21cfdb52 714f 485c a199 db523514a28e

जिनका बदनावर के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। कई यात्री प्राथमिक उपचार लेकर घर चले गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुरेश नागर, नगर परिषद प्रतिनिधि शेखर यादव और कई सामाजिक लोग भी सहयोग के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं कानवन थाना प्रभारी अभय नेमा दुघर्टना स्थल पहुंचे।

7254850e 6075 4365 b419 63b024cca08c
2e15ddcf 03d0 48d0 bfb3 abf1979c75bc

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!