धारमुख्य खबरे

धार पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का स्वागत, पटवारी बोले पंचायत अध्यक्षों की करेंगे नियुक्तियां

धार। अमन चौहान। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को धार जिले में पहुेच। पटेल पेट्रोल पंप पर धार जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार के नेतृत्व में पटवारी का भव्य स्वागत किया गया। श्री पटवारी राउ से सैलाना जाने के दौरान कुछ समय यहां रुके। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प् माला पहना कर स्वागत किया गया। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि इस दौरान धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, वरिष्ठ सदस्य मुजीब कुरैशी, युकां जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, शहर अध्यक्ष अभिनव बिजवा एवं अरविंद नायक, जिला प्रवक्ता जीतू बाबा चौहान, मनोज चौहान, अर्पित बाबा, विक्की राठौड, दीपक, नन्नू राठौर, चेेतन परमार, रवि लोढा, चेतन राठोड, अक्षय घनेरिया, बाबू भाई, शकील खान, डा रफी, फारुख भाई, महमूद भाई, कल्लू भाई, मोहम्मद, मोइनुदीन एडवोकेट, वाकिफ मोहम्मद, इब्राहिम भाई, डा जाहिद रईस खान सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बदनावर। अमन चौहान। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, विधायक प्रताप ग्रेवाल का बदनावर विधायक कार्यालय पर गर्म जोशी के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जीतू पटवारी इंदौर से सैलाना जाने के दौरान कुछ समय बदनावर रुके थे। कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गये। पटवारी ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुॅच कर उनका मनोबल बडाया।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 1 साल तक प्रदेश की सभी विधानसभाओ में व्रहद स्तर पर कार्यक्रम तैयार किया गया हैं। जिसमें सभी वरिश्ठ नेताओं को साथ लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर कमेटी का गठन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना प्रमुख उदेश्य है। अति महत्वपूर्ण प्रोगाम के तहत 5 महिने तक कार्यकर्ताओं के बीच रहने का अवसर मिलेगा। 230 विधानसभाआंे में 1 साल तक दौरे करेंगे। जिसका उदेश्य कार्यकर्ताओं एवं पार्टी में अनुशासन लाना हैं, और कार्यकर्ताओं का सम्मान कर जनता की भावना के अनुरुप कार्य किया जाएगा।

प्रदेष अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, विधायक प्रताप गेवाल का विधायक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष मनोज गौतम, वरिश्ठ सदस्य रमेश देव, बंसतीलाल भाटी, निरंजनसिहं पंवार, अभिशेक टल्ला मोदी, साजिद खान, परितोशसिंह बंजी बना, कुलदीपसिंह शेखावत, सोनू जाट, महेश पाटीदार, देवपालसिंह जादव, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्यामसिंह डोडिया, आत्माराम जाट, नगर अध्यक्ष मुकेश होती, हरीश मांगलिया, जिम्मीबना, सुरेन्द्र गोयल, श्याम अग्निहोत्री, चेतनसिंह राठौर, नितिन सांखला, मोहनजाट, शुभम सोलंकी, राहुल पंवार, महेन्द्रसिंह चौहान, संजय भुरिया, दिलीप निनामा, मनोहर मकवाना, यश मोदी, संदीप चौधरी, जमील कुरैशी, जगदीश सोलंकी, जितेन्द्र जोशी, धर्मेन्द्र यादव, उमेश चौधरी, संदीप माहेश्वरी, आशाराम मालवीय, आशीष जोशी सहीत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।

03b0fd55 eaf1 4680 93e4 7220ac2451dd 1

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button