धारमुख्य खबरे

धार जिले के 39 मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी में 3-3 नामों पर हुई चर्चा, बूथ अध्यक्षों से 10 और 11 दिसंबर को रायशुमारी करेंगे

जिले में दो नए मंडल बगड़ी और लोहारी बने अब 39 मंडल होंगे

धार। अमन चौहान। संगठन पर्व के अंतर्गत जिले में बूथ समिति गठन पूर्ण होने के बाद अब जिले के 39 मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी की जा रही है जिसमें 8 दिसंबर को कुक्षी मनावर गंधवानी विधानसभा में मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई तथा सोमवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर संगठन जिला सह निर्वाचन अधिकारी डॉ राज बर्फा और प्रकाश धाकड़ ने धार सरदारपुर बदनावर धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षित जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण से मंडल अध्यक्ष के लिए अपनी राय के रूप में तीन-तीन ना मांगे सभी ने अपना मत रखा। प्रदेश संगठन एवं धार जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा के निर्देश पर जिले में 10 और 11 दिसंबर को सभी 39 मंडलों में मंडल निर्वाचन अधिकारी पहुंचेंगे वहां पर बूथ अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष हेतु रायशुमारी करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी जी ने बताया कि धार जिले में पूर्व में 37 मंडल थे अब विस्तार करते हुए जिले में दो नए मंडल बनाए गए हैं एक कुक्षी विधानसभा के लोहारी मंडल तथा दूसरा धरमपुरी विधानसभा के बगड़ी मंडल बनाया गया है। अब 39 मंडल होंगे।

c36a6cab bdaa 408d 977a d284ab4a6ef1


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि रायशुमारी में मंडल में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी पूर्व सांसद पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, नगरपरिषद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, वर्तमान और पूर्व मंडल अध्यक्ष से तीन-तीन नाम लिखित में बंद लिफाफे में लिए और रायशुमारी की गई। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button