धारमुख्य खबरे

धार। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ -मनोज सोमानी

भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित

धार । अमन चौहान। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ है। इस दौरान प्रदेश में हुई विभिन्न इंडस्ट्री कॉनक्लेव में 3 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिले है। मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई विदेश यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। प्रदेश में उद्यमशीलता के साथ-साथ गरीब कल्याण, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति को समृद्ध करने के कार्य भी तेज गति से चल रहे है।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने मध्यप्रदेश में भाजपा डॉ. मोहन यादव सरकार को एक साल पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी मंचासीन रहे। श्री सोमानी भाजपा ने कहा कि सरकार का प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र ष्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासष् के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। इस वर्ष सम्पन्न हुईं 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम से रु. 2.07 लाख करोड़, मुंबई, बेंगलुरू, कोयम्बटूर, कोलकाता में किये गये रोड-शो कार्यक्रमों में रु. 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश, भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपये 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री जी की यू.के. और जर्मनी की यात्रा में रु. 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन संयुक्त प्रयासों से जो कुल 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है, उनसे 3 लाख से अधिक रोजगार सृजन होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 25 दिसम्बर को छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी वे पधारेंगे।
प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। गरीब कल्याण की दृष्टि से इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। किसान कल्याण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी। युवाओं के लिए 1 लाख पदों पर भर्तियां की जा रही। आगामी 5 वर्ष में 2.50 लाख सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के उद्देश्य से 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रारंभ किए गए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश संस्कृति काो समृद्ध करने के लिए श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों (सांदीपनि आश्रम, नारायणा गांव उज्जैन, जानापाव इंदौर एवं धार जिले के अमझेरा ) को जोड़ कर श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण होगा, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति हो चुकी है। गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए साल 2024 को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उज्जैन में महाकुंभ हेतु अवंतिका सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना बनी है। साधु-संतों के लिये हरिद्वार की तरह उज्जैन में स्थायी धार्मिक नगरी एवं आश्रम बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में बसों के लिये परिवहन कंपनी बनाकर संचालन किया जाएगा। वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार-वर्ष के रूप में मनाते हुए युवाओं को शासकीय नौकरी के साथ स्व-रोजगार से जोड़ने का वृहद स्तर पर कार्य होगा। एक लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किये गये 456 संकल्पों में एक साल के अंदर 45 संकल्प पूरे किये जा चुके हैं और 268 संकल्पों पर तेजी से कार्य चल रहा है। आगे आने वाले 4 वर्ष में हम एक-एक संकल्प पूरा करेंगे। समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का कल्याण ही सरकार का लक्ष्य है।

धार का चौतरफा विकास होगा
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और विधायक नीना वर्मा ,कालुसिंह सिंह ठाकुर के विशेष प्रयासों से भाजपा सरकार द्वारा धार जिले के विकास के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि धार जिले के बदनावर में पीएम मित्र पार्क और इंदौर-दाहोद और छोटा उदयपुर रेल परियोजना का कार्य भी प्रगति पर है,धरमपुरी क्षेत्र के 100 करोड़ से अधिक लागत वाला गणपति घाट बनकर तैयार हो गया है। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज और लॉ कॉलेज की बड़ी सौगात मिली है। पीएम श्री कॉलेज खोले गए है तथा आने वाले समय में हजारों किसानों को नर्मदा जल परियोजना से लाभ प्राप्त होगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button