मुख्य खबरेसेंधवा

चोरी मामले में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटियों को गुजरात से किया गिरफ्तार

सेंधवा। ग्रामीण पुलिस ने चोरी मामले में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटियों को गुजरात से गिरफ्तार है। दोनों आरोपियों को न्यायालय सेंधवा में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटना दिनांक से आरोपी असलम पिता फिरोज शाह निवासी मच्छी बाजार शिरपुर महाराष्ट्र एवं प्रकरण मे फरार आरोपी फिरोज पिता दगु निवासी मच्छी बाजार सिरपुर महाराष्ट्र फरार थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी द्वारा तत्काल टीम गठित कर टीम को गुजरात रवाना किया गया।
दोनों आरोपियों को कटोदर थाना परिसर जिला सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उप निरीक्षक संजीव पाटिल, प्रधान आरक्षक 220 तरुण राठौर, प्रधान आरक्षक 65 विनोद मीणा एवं साइबर सेल प्रआर योगेश पाटिल की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!