बड़वानीमुख्य खबरे

खेतिया में हिंगलाज प्रकट उत्सव पर निकली शोभायात्रा

खेतिया से राजेश नाहर।
खेतिया में भावसार क्षत्रिय समाज व्दारा कुल देवी, हिंगलाज माता का प्रकट उत्सव धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिंगलाज माता मंदिर पर सुबह बजे हवन,अभिषेक कर आरती की गई। दोपहर हिंगलाज मात मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर वापस मन्दिर पहुंची जिसमे बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें। शोभा यात्रा के पश्चात शाम भावसार समाज की वार्षिक बैठक हुई जिसमे समाज के व्दारा नवीन कार्यकारणी गठित की गई।

IMG 20240408 WA0003

जिसमे गिरधर ब्रिजलाल भावसार को अध्यक्ष , गोपाल दगडूलाल भावसार को सचिव ’महिला मंडल’ में संगीता महेन्द्र भावसार को अध्यक्ष , लीना सचिन भावसार को सचिव बनाते हुए उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। कार्यक्रम समाज बंधुओं के भोजन प्रसादी के साथ सम्पन्न हुआ,पदाधिकारियों ने सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

IMG 20240408 WA0001
IMG 20240408 WA0002

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button