बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी। देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर भव्य अलंकरण समारोह, भिलट देव शिखर धाम में होगा आयोजन

बड़वानी। नागलवाड़ी। रमन बोरखड़े। पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रयोदशी शताब्दी वर्ष पर 15 जून, रविवार को भिलट देव शिखर धाम, नागलवाड़ी में एक भव्य देवी अहिल्या अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश साहू एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल मालवीय ने यह जानकारी दी। समारोह शाम 5 बजे से भोजशाला में प्रारंभ होगा। इस विशेष आयोजन में साहित्य, सेवा और संस्कृति से जुड़े उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को देवी अहिल्या अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे पद्मश्री साहित्यकार श्री जगदीश जोशीला (खरगोन), जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कवि श्री शशिकांत यादव (देवास) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंधवा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव करेंगी।

विशेष अतिथियों में डीआईजी खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोवर, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत के सहसंयोजक दीपक शर्मा मौजूद रहेंगे।इस मौके पर खरगोन एवं बड़वानी जिले की सामाजिक संस्थाएं और व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण, रक्तदान, गौसेवा, संगीत आदि क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को मंच से सम्मानित किया जाएगा।

4ad91c5b 8e9b 4410 becb 056835db8832

समारोह को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रकाश यादव, मुकेश गहलोत, मुकेश अंबे, हीरालाल सोलंकी, भिलट देव सेवा समिति अध्यक्ष दिनेश यादव और बजरंग गोयल उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button