
खेतिया से रविंद्र सोनिष की रिपोर्ट। खेतिया शहर के समीप ग्राम पंचायत भातकी के ग्राम छोटी भातकी में 27 वर्षीय महिला सरला पति प्रेमलाल वास्कले ने कल अलसुबह फांसी लगा ली। परिजनों ने जब यह देखा तो खेतिया पुलिस को सूचना दी। जिस पर नगर निरीक्षक विनोद सिंह बघेल, नायब तहसीलदार सुनील सिसोदिया अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप गया है। मृतक महिला का एक 3 वर्षीय बच्चा है।
निरीक्षक विनोद सिंह बघेल ने दी जानकारी