इंदौरदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

14 जनवरी सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस के रूप में मनाया जाता हे

इंदौर। 14 जनवरी ‘सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस’ के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जयरामपुर कॉलोनी, इंदौर में भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कमांडर नगेश चंद्र मालवीय ने बतलाया कि यह दिवस भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा की महान सेवाओं की याद एवम् वयोवृद्ध सेनानियों के सम्मान में मनाया जाता हे। फील्ड मार्शल KM करिअप्पा ने WW -II के दौरान ब्रिटिश रॉयल आर्मी में सेवा दी थी, एवं देश के स्वतंत्र होने के बाद भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। उन्होंने, भारत- पाक 1947 युद्ध में भारतीय सेना को कमांड करते हुए, युद्ध में देश को गर्व से विजय दिलवाई थी। फील्ड मार्शल KM करिअप्पा ने पूर्व सैनिकों के कल्याण एवम् सहायतार्थ के लिए कई योजना चलाई थी। पूर्व सैनिकों हेतु पुनर्वास महानिदेशालय, रक्षा मंत्रालय में उन्हीं के अथक परिश्रम से फलीभूत हुआ। फील्ड मार्शल KM करिअप्पा, 14 जनवरी 1953 में सेवा निवृत हुए थे, अतः, 14 जनवरी सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस के रूप में मनाया जाता हे। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, इंदौर ने WW -II कि विधवा सायरा बाई, वीर नारियों एवं वयोवृद्ध सैनिकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया एवं उनके प्रति देश एवं भारतीय सेना कि ओर से कृतज्ञता जताई। इस आयोजन में कई वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवम् उनके परिवार जनो ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ऑनरेरी कैप्टन रघुवर दत्त शर्मा ने सभी पधारे आगंतुकों का धन्यवाद एवम् आभार माना। सादर कमांडर नगेश चंद्र मालवीय (से . नि .), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, इंदौर

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!