मध्यप्रदेशमुख्य खबरे

अजजा आयोग अध्यक्ष आर्य ने मंडला जिले का दौरा किया, जनप्रतिनिधियों से मिल समाज की समस्याओं पर चर्चा की

मंडला। अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य बुधवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के दौरे पर रहे। जिले के दौरे के दौरान आर्य ने जिले के जन प्रतिनिधियों से चर्चा की और जिले के आदिवासियों की समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही क्षेत्र में जाकर पड़रिया गांव में बैगा समुदाय के साथ चर्चा की। साथ ही वन ग्राम कालपी में वन समिति के सदस्यों से मुलाक़ात एवं इसके बाद मंडला चटवा मार में कन्या शिक्षा परिसर में जाकर परिसर का भ्रमण किया। यहां परिसर में विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना।

WhatsApp Image 2024 07 24 at 23.50.39 401187bc

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता 25 को
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य 25 जुलाई को दोपहर 1ः30 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे। यह पत्रकार वार्ता जिला योजना भवन में होगी। जिले के मीडियाकर्मियों से पत्रकार वार्ता में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

WhatsApp Image 2024 07 24 at 23.50.40 66baf386

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!