खरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

कपिल वर्मा बड़वाह। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर नेता एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल जैन एवं डोंगर सिंह खंडाला, पुष्पा शर्मा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सोहन शाह की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़िया ने झंडा वंदन किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शुभकामना संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु वर्मा, जनपद पंचायत के सदस्य एवं सेवादल के जिला उपाध्यक्ष संतोष मालवीय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सेठिया, कृष्णगोपाल दांगी, पार्षद अनिल कानूनगो, बदरी पटेल, आशीष जैन, किसान नेता आशाराम ठाकुर, प्रकाश जैन, राजकुमार व्यास, अमरसिंह पटेल, मोहन भाई, कांतिलाल राठौर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 08 14 at 22.59.49 050a2875
WhatsApp Image 2024 08 14 at 22.59.49 e8c98685

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button