खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार

27 अवैध देशी पिस्टल और 5 अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित कुल 32 अवैध हथियार जब्त

खरगोन से दिनेश गीते

सत्याग्रह लाइव,खरगोन:-  लोकसभा चुनाव के पहले खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारो को लेकर बड़ी कार्यवाही की है। जिले की गोगांवा पुलिस ने अवैध हथियार का गढ माने जाने वाले ग्राम सिगनुर से छापामार कार्यवाही करते हुए 27 अवैध देशी पिस्टल और 5 अर्द्ध निर्मित पिस्टल सहित कुल 32 अवैध हथियार जब्त किये। इस दौरान पुलिस ने सिगनुर गांव के नर्सरी फालिया में अवैध हथियार बनाते एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को अवैध हथियार बनाते हुए पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भी भंडाफोड किया है। अवैध देशी पिस्टल बनाने की बडी मात्रा में सामग्री भी पुलिस ने जप्त की है। अवैध हथियार की कीमत करीब 6 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी कृष्णा सिकलीगर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है की आरोपी के तार किसी बडे गिरोह या नेटवर्क से जुडे हो सकते है। नवागत एसपी धर्मराज मीना ने अवैध हथियार निर्माण को लेकर खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव के पहले खरगोन पुलिस की हथियार को लेकर यह बडी कार्यवाही मानी जा रही है। गौरतलब है की खरगोन जिले के अवैध हथियार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मुम्बई, महाराष्ट्र, गुजरात पूरे देश में सप्लाय किये जाते है। अवैध देशी हथियार निर्माण के लिए चर्चित सिंगनुर गांव मे कई राज्यो की पुलिस सहित एटीएस तक दबिश की कार्यवाही कर चूकी है।

img 20240329 wa00179011008335159286907

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!