उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक लाइफ ने आम लोगों तक जीवन बीमा की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड

*उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक लाइफ ने आम लोगों तक जीवन बीमा की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की*
यह साझेदारी ग्राहकों को कोटक लाइफ द्वारा विविध और व्यापक वित्तीय सुरक्षा समाधान प्रदान करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है
*मुंबई, :* उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (“उत्कर्ष SFBL”) ने आज कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (“कोटक लाइफ”) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की, जो बैंक की प्रोडक्ट विस्तार रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। यह सहभागिता उत्कर्ष SFBL के जीवन बीमा कार्यक्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करती है, इस सहभागिता के अंतर्गत कोटक लाइफ के व्यापक उत्पाद समूहों को बैंक के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 1105 बैंकिंग आउटलेट्स में जोड़ा गया है।
यह साझेदारी उत्कर्ष SFBL के 51.4 लाख ग्राहकों को लाभान्वित करने की योजना है, जिससे कोटक लाइफ द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कस्टमाइज़्ड जीवन बीमा उत्पाद और समाधान मिलेंगे, उत्पाद की इन शृंखला में सुरक्षा, बचत, यूनिट-लिंक्ड और रिटायरमेंट से जुड़े प्लान भी शामिल हैं।
इस साझेदारी पर बोलते हुए, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, श्री गोविंद सिंह ने कहा: “यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को समग्र वित्तीय समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त करती है। कोटक लाइफ इंश्योरेंस के साथ मिलकर हम एक मजबूत मंच बना रहे हैं जो प्रमुख बीमाकर्ताओं से जीवन बीमा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच प्रदान करता है। यह हमारे ग्राहकों को ऐसे समाधान चुनने में सक्षम बनाता है जो उनकी व्यक्तिगत ज़रूरतों, प्राथमिकताओं और जीवन के चरणों के लिए सबसे उपयुक्त होने के साथ ही वित्तीय सुरक्षा को भी बढ़ावा देते हैं, जो उनकी अनूठी ज़रूरतों और वित्तीय लक्ष्यों के लिए सबसे उपयुक्त हो।”
*महेश बालासुब्रमण्यन, मैनेजिंग डायरेक्टर, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने कहा,* “कोटक लाइफ में, हम दृढ़ता से मानते हैं कि जीवन बीमा हर भारतीय के लिए एक आवश्यकता है। हम ‘सभी के लिए बीमा’ के IRDAI के दृष्टिकोण के प्रति कटिबद्ध हैं और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ हमारा सहयोग इसी दिशा में बढ़ाया गया एक सराहनीय कदम है। इस साझेदारी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य बैंक के ग्राहक नेटवर्क और हमारी जीवन बीमा विशेषज्ञता का लाभ उठाकर आबादी के उन वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाना है, जहां अभी तक पहुंच नहीं बनी है, ताकि उत्कर्ष SFBL के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा सके।”
यह साझेदारी उत्कर्ष SFBLके ग्राहकों को जीवन बीमा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी, जिसे शाखाओं, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और सहायता प्राप्त-डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कई चैनलों के माध्यम से वितरित किया जा सकता है।
कोटक लाइफ ने 5 करोड़ से अधिक सक्रिय जीवन को सुरक्षित किया है, जो पॉलिसीधारकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के अपने लगातार ट्रैक रिकॉर्ड को दर्शाता है, एक आश्वासन जो अब उत्कर्ष SFBLके ग्राहकों तक भी पहुंचेगा।



