अग्रसेन सोशल ग्रुप, इंदौर द्वारा ओंकारेश्वर मे एक दिवसीय निशुल्क अ. भा. अग्रवाल वैश्य युवा परिचय सम्मेलन 15 मार्च को
अग्रसेन सोशल ग्रुप इंदौर एवं अग्रसेन सोश्यल ग्रुप बड़वाह

अग्रसेन सोशल ग्रुप, इंदौर द्वारा ओंकारेश्वर मे एक दिवसीय निशुल्क अ. भा. अग्रवाल वैश्य युवा परिचय सम्मेलन 15 मार्च को
इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप, इंदौर द्वारा ओंकारेश्वर मे एक दिवसीय निशुल्क अ. भा. अग्रवाल वैश्य युवा परिचय सम्मेलन 15 मार्च को रविवार 2026 को विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में किया जा रहा।
ग्रुप के समनव्यक राजेश गर्ग, प्रमुख संचालक शिव जिंदल एवं जागदिश अग्रवाल ने बताया की पहली बार अग्रसेन सोशल ग्रुप इंदौर एवं अग्रसेन सोश्यल ग्रुप बड़वाह के सयुक्त तत्वाधान में प्रथम बार निशुल्क अ. भा अग्रवाल वैश्य समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च रविवार को ओंकारेश्वर में जायसवाल अतिथि भवन में किया जा रहा है।
सम्मेलन संयोजक विनोद गोयल,सतीश गोयल,कमलेश मित्तल ने बताया कि संस्था को पहली बार 500 से अधिक युवाओं एंट्रिया प्राप्त हुई है। जिनका प्रकाशन *मिलन संजरी* परिचय पुस्तिका में प्रकाशन किया गया है।
समिति के राजकुमार बंसल,सतीश गोयल एवं राजू बंसलने बताया है कि डाक्टर, सी ए, सी एस, इंजनियर, वकील, बिजनेशमेन, उद्योगपति शिक्षीत, उच्च शिक्षीत उच्च शिक्षित होकर सीए, एमसीए, सीएस, इंजीनियर, डॉक्टर, एमबीए, सॉफ्टवेर इंजीनियर एवं स्वयं के कारोबार में स्थापित हैं। देश के लगभग सभी हिंदी भाषी राज्यों से प्रविष्ठियां आदि का प्रकाशन किया गया। यह सभी एंट्रिया इंदौर, भोपाल,उज्जैन, रतलाम, सेंधवा, बड़वाह, राजस्थान गुजरात, महाराष्टृ आदि से प्राप्त हुई।
परिचय सम्मेलन में आई हुई सभी प्रविष्ठियों का विवरण भी सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए प्रत्याशियों एवं पालकों को आमंत्रित करने तथा उनके द्वारा प्रदत्त परिचय एवं जानकारी को मेगा स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।



