.
मध्यप्रदेश

अग्रसैन सोशल ग्रुप के वर्ष 2026 के पदाधिकारियों एवँ संचालक मंडल का शपथ विधि समारोह सम्पन्न

अग्रसैन सोशल ग्रुप

.

अग्रसैन सोशल ग्रुप के वर्ष 2026 के पदाधिकारियों एवँ संचालक मंडल का शपथ विधि समारोह सम्पन्न

इंदौर । अग्रसैन सोशल ग्रुप के वर्ष 2026 के पदाधिकारियों एवँ संचालक मंडल को वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत ने शपथ दिलवाई। रिटायर्ड जस्टिस सत्येंद्र जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपने उदबोधन मर श्री चेलावत ने कहा की यह शपथ हमे वर्षभर अपने दायित्वों का अहसान करवाएगी। उन्होनें उपस्थित 200 से अधिक समाजजनों को भी समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यो की शपथ दिलवाई। ग्रुप परिवार के मार्गदर्शक वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद जी गोयल ने सभी नवीन पदाधिकारियों एवँ संचालक मंडल का दुपट्टा पहनाकर पुष्प माला से स्वागत किया।

SAVE 20260311 211222 SAVE 20260311 211206

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग संचालक शिव जिन्दल विनोद गोयल ने बताया की वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष कमलेश मित्तल महामंत्री राजकुमार बंसल संयोजक राजू बंसल कोषाध्यक्ष सतीश गोयल एवं 11 सदस्यीय संचालक मंडल को शपथ दिलवाई गयी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने आगामी कार्यक्रमों का विवरण एवँ योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रुप परामर्श दाता दुर्गेश अग्रवाल संजय मंगल कार्यक्रम प्रभारी मुकेश अग्रवाल विजय गर्ग सहित कई वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राची गर्ग ने किया। आभार जगदीश बंसल ने माना।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!