.
मध्यप्रदेशइंदौरधारमुख्य खबरे

एसआई अजितसिंह कुशवाह को ‘अति-उत्कृष्ट सेवा पदक, कुशवाह द्वारा 41 वर्षों से दे रहे सेवा।

.

आशीष यादव धार

वर्ष 2024 की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत द्वारा घोषित केंद्रीय गृहमंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से धार जिले के तीन पुलिस अधिकारियों क सम्मानित किया गया है। अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से अजितसिंह कुशवाह, कार्यवाहक उप निरीक्षक, यातायात थाना धार तथा राम सिंह गौर, सहायक उप निरीक्षक को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रेम सिंह रावत, निरीक्षक (विशेष शाखा) धार को प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल एक पदक नहीं, बल्कि अजितसिंह कुशवाह द्वारा की गई 41 वर्षों की निष्कलंक, अनुशासित और जनसेवा को समर्पित नौकरी का स्वर्णिम प्रमाण है। सड़कें किसी भी शहर की जीवनरेखा होती हैं, और उन्हें सुव्यवस्थित रखना अत्यंत चुनौतीपूर्ण दायित्व है। एसआई अजितसिंह कुशवाह ने इस जिम्मेदारी को कर्तव्य से बढ़कर अपना धर्म माना. तपती धूप हो या मूसलाधार बारिश, त्योहारों की भीड़ हो या घंटों लंबा जाम-हर परिस्थिति में अजितसिंह कुशवाह अडिग, सतर्क और सक्रिय रहे। जाम खुलवाने में तत्परता, दुर्घटनाओं की रोकथाम में सजगता, सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरण और आमजन के साथ सौम्य व्यवहार-यही उनकी कार्यशैली की विशिष्ट पहचान रही है।

IMG 20260228 WA00581

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!